Bicycle Day पर काजोल ने दिखाया वो ऐक्सीडेंट, जिसके बाद चली गई थी उनकी यादाश्त

 दुनियाभर में लोग आज Bicycle day मना रहे हैं। इस मौके पर काजोल ने एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनकी और शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का है। इसमें दोनों ऐक्टर्स साइकल चला रहे हैं। इसी बीच काजोल गिर जाती हैं। इस सीन से जुड़ी घटना काजोल पहले बता चुकी हैं। इस ऐक्सीडेंट के बाद उनकी यादाश्त चली गई थी और वह किसी को नहीं पहचान पा रही थीं। इस वीडियो पर करण जौहर ने भी कॉमेंट किया है। हैरानी वाली बात ये थी कि उन्हें अजय देवगन भी याद नहीं थे। 



 

 करण बोले- कभी नहीं भूल सकता

काजोल ने वीडियो के साथ बाइसाइकल डे की शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही चिढ़ने वाला इमोजी बनाया है। इस पर करण जौहर ने लिखा है, मुझे ये बहुत अच्छी तरह याद है। इसके बाद जो हुआ था, उसे भी नहीं भूल सकता। दरअसल फिल्म में 'ये लड़का है दीवाना' गाने के दौरान काजोल का ऐक्सीडेंट हुआ थी। शाहरुख खान फिल्म के 20 साल होने पर इस घटना का जिक्र कर चुके हैं। इस इवेंट में काजोल, शाहरुख और रानी मुखर्जी भी थे। 

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment