गूगल मैप ने दिया धोखा, जानें कैसे गलत घर पहुंची बरात

 आजकल हम लोग गूगल मैप पर ज्यादा भरोसा करने लगे है, लेकिन गूगल मैप भी आपको धोखा दे सकता है। दरसल,एक ऐसा केस सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा। इंडोनेशिया में एक दूल्हे के साथ ऐसा ही हुआ। उसने अपनी शादी में दुल्हन के घर जाने के लिए गूगल मैप का सहारा लिया, लेकिन बरात गलत घर पहुंच गई। दिलचस्प यह था कि गलत घर में भी शादी थी और बरात का इंतजार हो रहा था। वक्त रहते गड़बड़ी पकड़ में आई और गलत शादी होने से बच गई।

खबरो के अनुसार, बारात को सेंट्रल जावा के लोसारी गांव जाना था। लेकिन गूगल मैप की वजह से वह बारात लेकर जेंगकोल पहुंच गयी। इत्तेफाक से वहां मारिया अल्फा व बुरहान सिद्दीकी की शादी होनी थी। यहां दूल्हे का इंतजार पहले से हो रहा था।


दुल्हन मारिया ने कहा, उसके परिवार ने सभी मेहमानों का आव-भगत किया, नाश्ता-पानी करवाया और एक-दूसरे को तोहफे दिए जा रहे थे। और तभी परिवार के एक सदस्य ने बारात में हो रही गड़बड़ी पकड़ ली। उन लोगों ने भी माफी मांगते हुए कहा कि वह गूगल मैप की वजह से गलत घर में चला आया। इसके बाद उसे सही गांव में पहुंचाया गया।

 

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment