रणबीर की बहन रिद्धिमा ने आलिया भट्ट के बर्थडे पर शेयर कीं अनदेखीं तस्वीरें, लिखा- ब्यूटीफुल डॉल

आलिया भट्ट आज (15 मार्च को) अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके करीबी सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। आलिया के बर्थडे पर करण जौहर के घर मिड नाइट सेलिब्रेशन हुआ। वहीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट करके विश किया है। 


करण जौहर के घर हुई बर्थडे पार्टी

आलिया भट्ट का बर्थडे सेलिब्रेशन बीती रात से चालू है। करण जौहर के घर पार्टी में मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, शाहरुख खान के बेटे आर्यन, अयान मुखर्जी, आलिया की बहन शाहीन भट्ट सहित कई लोग शामिल हुए। कोरोना की वजह से रणबीर इस सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हो पाए। उनकी बहन रिद्धिमा ने आलिया की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

रिद्धिमा ने लिखा प्यारा बर्थडे मैसेज
रिद्धिमा ने कुछ फैमिली फोटोज पोस्ट की हैं। इनमें बर्थडे विश करते हुए लिखा है, ब्यूटीफुल डॉल, हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं। रणबीर कपूर कोरोना की वजह से घर पर आराम कर रहे हैं। आलिया ने भी कोविड टेस्ट करवाया था, उनका टेस्ट नेगेटिव आया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी की थी कि वह ठीक हैं और काम पर वापसी कर चुकी हैं।

 

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment