उत्तर प्रदेश के में Unnao Case में दो लड़कियों की मौत हो गई है और एक लड़की अभी तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। शुक्रवार सुबह अस्पताल की ओर से लड़की की हालत पर कुछ ताजा अपडेट आ सकता है। दूसरी ओर, Unnao Case में मृत मिली दोनों लड़कियों का आज अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अंतिम संस्कार से पहले पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
क्या पूरा मामला
Unnao Case के असोहा थाना के बबुरहा गांव में बीते दिनों तीन लड़कियां खेतों में मिली थी जिनमें से दो की मौत हो चुकी है वहीं एक अभी जिंदा है इस मामले के बाद से ही यूपी कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, लगातार हो रहे विवाद के बीच यूपी पुलिस ने इस मामले मे मर्डर केस दर्ज कर लिया है।
जिन दो लड़कियों की मौत हुई है, उनकी शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी गुरुवार को सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी मौत किसी तरह का जहरीला पदार्थ देने से हुई है हालांकि ये पदार्थ क्या था, इसकी जानकारी मिलनी अभी बाकी है। उन्नाव पुलिस की ओर से मामले की जांच करने के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है।
इस मसले पर लगातार राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सपा नेता अखिलेश यादव, बसपा नेता मसले को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग की है।
0 komentar:
Post a Comment