अपने गांव मोगा पहुंच Sonu Sood ने दिखाई दरियादिली, जरूरतमंदों की खुशियों से भर दी झोली

 एक्टर Sonu Sood लॉकडाउन के समय से लोगों के लिए मसीहा बने हुए हैं वह लगातार लोगों की मदद के लिए खुद आगे आकर हाथ बढ़ाते हैं। Sonu Sood आज अपने होमटाउन मोगा पहुंचे हैं। अपने घर पहुंच कर उन्होंने वहां भी अपनी दरियादिली का परिचय दिया। कई आर्थिक रूप से मजबूर लोगों की झोलियां खुशियों से भर दी।

 

दरअसल, Sonu Sood ने अपने निवास पर जरूरतमंदों को उनकी जरूरत का सामान दिया। इन्हीं में एक डीएम कॉलेज के अजय कुमार हैं, जो आठ साल पहले सड़क हादसे में एक्सीडेंट होने के बाद पूरी तरह से दिव्यांग हो गए थे। बोलने की शक्ति भी चली गई थी।

चलने फिरने की शक्ति छिन गई थी। अजय कुमार उसी डीएम कॉलेज मैं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे जहां कभी उनकी (सोनू सूद) मां प्रोफेसर सरोज सूद अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष थीं।

Sonu Sood ने अजय को अपने निवास पर बुलाया और उनकी पत्नी उषा देवी को ई रिक्शा दिया, क्योंकि अजय का परिवार उनके हादसे के बाद पूरी तरह से टूट चुका था। बा-मुश्किल से अपने परिवार की जिंदगी की जंग लड़ रहे थे।

अकेले अजय ही नहीं बल्कि जिंदगी के आखिरी पड़ाव में अपने परिवार की जिंदगी के लिए ई रिक्शा चलाकर तो कभी दूसरे काम कर परिवार की जिंदगी की गाड़ी खींच रहे 60 साल के भाग सिंह जैसे लोग भी हैं जिन्हें ई-रिक्शा मिला है। भाग सिंह कहते हैं ई-रिक्शा मिलने से उनकी कम से कम 2 साल की जिंदगी और बढ़ गई है।

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment