सप्ताहिक राशिफल february 2021:

 हमारे इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में, आप अपनी राशि के अनुसार जान सकते हैं 24 फरवरी से 28 फरवरी 2021 का अपना साप्ताहिक राशिफल।

ग्रहों के बड़े बदलाव से सप्ताह का आरंभ, शुक्र के राशि परिवर्तन से हुआ है जहां शुक्र कुंभ में आए हैं। ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती रहती हैं इसके बाद मंगल भी हफ्ते वृष राशि में आकर राहु से मिलेंगे और अंगारक योग बनाएंगे|

अपना राशिफल जानकर आप अपने दैनिक योजनाओं को सफल बनाने के लिए फैसले ले सकते हैं। इसके साथ ही आप घरेलू समस्‍या से लेकर वित्तीय समस्‍या से निजात पा सकते हैं। ग्रहों की इस स्थिति में आप सभी के लिए सप्ताह कैसा रहेगा जानिए ...

मेष: जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आज आपको उत्तम लाभ मिलने की पूरी संभावना है। जीवन साथी के सहयोग से आपके लक्ष्यों की पूर्ति होगी। आपके बिजनेस में भी लाभ होने की भरपूर संभावना है शासन सत्ता का सहयोग और सम्मानित किए जाने की संभावना भी दिख रही है। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृध्दि होगी।

वृष:राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे है, लेकिन आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देसाटन की स्थिती सुखद व उत्साहवर्धक होगी। विद्यार्थी अपनी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए एकाग्रता बनाए रखें। मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा के योग बनते हुए दिख रहे हैं।

मिथुन: व्यवसाय शुरू करने के लिए आज नये मार्ग प्रशस्त होंगे और निवेश भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर आपका धन कहीं रुका हुआ है, तो वह आपको मिल सकता है, उसमें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। भावुकता में नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान के भविष्य की आपको चिंता होगी। पारिवारिक धनसंपदा में भी बढ़ोतरी होगी।

कर्क: कार्यक्षेत्र में भी आपके अधिकार व दायित्व में वृद्धि होगी। हालांकि मित्रों से कुछ निराशा आपके हाथ लग सकती हैं। भौतिक सुख साधनों पर भी खर्चा अधिक होगा। शत्रु अपने षडयंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। केमद्रुम योग की स्थिति स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

सिंह: व्यापार में आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा धन खर्च करने से आज बन सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में आज नई योजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा। आपके अंदर परोपकार व दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी।

कन्या: संतान के भविष्य से जुड़ा आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। पिता या संबंधित अधिकारी के कारण परेशानी मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लें।

तुला: समाज मे आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके जीवन में कोई समस्या चल रही हैं, तो वह समाप्त होगी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन भी होता दिख रहा है। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रभावित होगी।

वृश्चिक:नौकरी में परिवर्तन के अवसर बनेंगे। यदि आप साझेदारी में कार्य करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी बरतें अन्यथा वाद विवाद की आशंका बनती दिख रही है। चाही या अनचाही यात्रा की संभावना है। मन महात्वाकांक्षी रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिल सकती है, लेकिन पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें।

धनु: परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशियों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेम जीवन में नये संबंध स्थापित होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृध्दि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृध्दि होगी।

मकर: विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी अन्यथा असफलता का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए एकाग्रता से कार्य करें। आज आपको अपने पूर्वजों के धन मिलने का भी भरपूर संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ:व्यापारी वर्ग के लिए यह समय नयी योजना की पूर्ति करने के लिए अत्यंत शुभ है। आपके मित्रों व परिवार जनों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आपके नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे। आपको कुछ श्रेष्ठ कार्य द्वारा धन की प्राप्ति होगी, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृध्दि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगाति होगी।

मीन: संपत्ति से संबंधित यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा और परिवार की समस्याओं को खत्म करने के लिए भी आप महत्व देंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनते हुए दिख रहे हैं। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

 

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment