तकनीक ने बदला युद्ध का मैदान, सैन्य अफसरों के आदेश पर युद्ध लड़ेंगे रोबोट और फ्लाइंग मशीनें


सूचना प्रौद्योगिकी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इजीनियरिंग के तमाम क्षेत्रों ने मिलकर आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के मामले में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। सैन्य अधिकारियों और आंतरिक सुरक्षा के सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में सैन्य अफसरों की कमांड पर मशीनें युद्ध करेंगी। रोबोट सैनिक दुश्मन को चकमा देगा और उसका साथी रोबोट दुश्मन का खात्मा कर देगा।

इतना ही नहीं मशीन उड़ेंगी और दुश्मन पर आत्मघाती हमला करेंगी, धुएं, राख के अलावा कुछ नहीं बचेगा। सूत्र बताते हैं कि चीन, पाकिस्तान के मोर्चे पर भावी चुनौतियों को देखते हुए समुद्री सीमा की रखवाली से लेकर जमीन और आकाश की सुरक्षा के लिए भारत इस प्रणाली को तेजी से विकसित करने में जुट गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब पहली बार अमेरिका के दौरे पर गए थे तो उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े कुछ युवाओं को प्रेरणा देते हुए उनमें से कुछ को देश में अपना योगदान देने के लिए आमंत्रित किया था। प्रधानमंत्री की यह मुहिम रंग ला रही है। हर्षा किक्केरी भी इनमें से एक हैं। हर्षा न केवल भारत लौटे बल्कि मैसूर में एक महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की। रक्षा मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि हर्षा किक्केरी जैसे तमाम आईटी एक्सपर्ट मॉडर्न वॉरफेयर की दिशा में काफी काम कर रहे हैं।




About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment