63 साल के Swami OM  का निधन ,Bigg Boss में रह चुके थे Contestant

 Swami OM  को कौन नहीं जनता होगा बिग्ग बॉस के बाद से तो इनको हर एक इंसान जानने पहचानने लगा है। स्वामी ओम  का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार थे। खबरों के मुताबिक उनका आधा शरीर पैरालाइज्ड हो गया था, इसी के चलते बुधवार को उनकी मौत हो गई। वह 63 साल के थे।

स्वामी ओम का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। स्वामी ओम के दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन ने यह दुखद खबर दी। अर्जुन ने बताया उन्हें कुछ दिन पहले पैरालिसिस का अटैक आया था। कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हो रही थी। स्वामी ओम का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट में दोपहर को किया जाएगा।

स्वामी ओम  ने 2019 के लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा भी की थी। इस दौरान वह काफी चर्चा में  भी थे। उन हर चैनल की डिबेट में देखा जाता था। उन्होंने कहा था कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हिंदू विरोधी रवैये के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है।

बता दें  स्वामी ओम ने सीजन 10 में बतौर कॉमनर एंट्री ली थी। शो में उनके और वीजे बानी के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था। जब 'बिग बॉस' ने स्वामी ओम को बाहर जाने का आदेश दिया तो वो घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में सिक्योरिटी गार्ड्स ने स्वामी ओम को बाहर निकाला था।

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment