Valentine's Day: सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने को लेकर मुंबई पुलिस की खास पहल, वीडियो शेयर कर किया...

 आज का दिन लोगों का दुनिया भर में मोहब्बत के नाम होता है सभी कपल्स Valentine's Day मनाते हैं इस दिन कुछ कपल्स अपने प्यार का इजहार करते हैं तो कुछ अपने पार्टनर के साथ पूरा दिन स्पेशल टाइम स्पेंड करते हैं। वहीं इस साल का वैलेंटाइन कुछ अलग है।

https://twitter.com/sunandaraoerdem/status/1360798644018970624?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1360798644018970624%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Ftrending%2Fvalentine-day-mumbai-police-asks-people-to-wear-mask-and-stay-six-feet-apart-shares-video-on-twitter-1771902

पिछले साल मार्च से लेकर के अब तक का समय कोरोना के इर्द गिर्द ही घूमता रहा है। चाहे कोई भी त्योहार या आयोजन हो कोरोना के चलते लोगों को आपस में दूरी बनाते हुए सोशल डिसटेंसिंग का पालन करना पड़ा है। ऐसे में वैलेनटाइंस डे को लेकर भी मुंबई पुलिस ने एक अनोखा वीडियो ट्वीट किया है। मुंबई पुलिस के इस वीडियो में लोगों से मजेदार ढंग से वैलेनटाइंस डे के दिन सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की गयी है।

https://twitter.com/sagarthakur2410/status/1360797024132632576?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1360797024132632576%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Ftrending%2Fvalentine-day-mumbai-police-asks-people-to-wear-mask-and-stay-six-feet-apart-shares-video-on-twitter-1771902

Valentine's Day मनाने की वजह

Valentine's Day सेलिब्रेट करने के पीछे भी अपनी एक कहानी है। कहते हैं कि तीसरी शताब्दी में रोम के एक क्रूर सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने प्रेम करने वालों पर जुल्म ढाए। राजा को लगता था कि प्यार और शादी से पुरुषों की बुद्धि और शक्ति दोनों का ही नाश होता है। इसी वजह से उसके राज्य में सैनिक और अधिकारी शादी नहीं कर सकते थे। लेकिन पादरी वैलेंटाइन ने सम्राट के आदेशों की अवहेलना कर प्रेम का संदेश दिया।

उन्होंने कई अधिकारियों और सैनिकों की भी शादी कराई। इस बात से राजा पादरी संत के खिलाफ हो गया और उसने उन्हें जेल में डाल दिया। 14 फरवरी को उन्हें फांसी पर लटका दिया गया। प्रेम के लिए बलिदान देने वाले इस संत की याद में ही हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने का चलन शुरू हुआ।

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment