हर वर्ष की 8 मार्च को International Women’s Day 2021 मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के सशक्तीकरण के नाम किया जाता है। वहीं इस उपलक्ष्य में इस साल यूपी के स्कूलों में मिशन शक्ति अभियान के तहत लैंगिक जागरूकता का आयोजन किया जाएगा।
इस इवेंट की शुरुआत 27 फरवरी से होगी। इसमें ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा विभाग भी 8 मार्च पर कई अन्य कार्यक्रमों को आयोजित करने की भी योजना बना रहा है।
इसके अलावा स्कूलों में लैंगिक भेदभाव और बाल विवाह, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति की थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता कुछ आयोजन भी किया जाएगा। 4 मार्च को, स्कूल स्टाफ और कक्षा 6 से 8 तक के छात्र ‘मासिक धर्म स्वच्छता’ के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली निकालेंगे।
इसके अलावा छात्र 5 मार्च को एक समाचार पत्र ‘बाल अख़बार’ निकालेंगे। वहीं 6 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाओं को छात्र-छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए स्कूलों में आमंत्रित किया जाएगा।
0 komentar:
Post a Comment